श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोलः जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के खड्डा गांव में एक 35 वर्षीय युवक का शव उसके घर के कमरे में मिलने से हड़कंप मच गया। युवक, शेषमणि पटेल, कई दिनों से घर से बाहर नहीं निकला था, जिससे पड़ोसियों ने दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत चार से पांच दिन पहले हुई होगी। स्थानीय लोगों के अनुसार, शेषमणि को कुछ दिन पहले गांव में नशे की हालत में देखा गया था।
हालांकि, उसकी मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।













