श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- मुरैना। देवगढ़ थाना क्षेत्र के उत्तमपुरा गांव में रविवार सोमवार की रात को 70 साल की महिला का धरधार हथियार से गला काट दिया और उसके रोजमर्रा के जेवर बदमाश ले गए। महिला घर मे अकेली थी ग्वालियर से कुछ दिन पहले ही अपने गांव आई थी। ग्रामीणों ने सुबह उसका शव खटिया पर देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस पड़ताल में जुट गई है और साक्ष्य जुटा रही है।
जानकारी के मुताबिक विमला पत्नी बाबू सिंह सिकरवार उम्र 70 साल अपने बेटों और पति के साथ ग्वालियर रहती है। बेटे जितेंद्र और सन्तोष बस चलाते है, एक बेटा टोनी किसी कंपनी में काम करता है। विमला ग्वालियर, और अपने गांव उत्तमपुरा में आती जाती रहती है। कुछ दिन पहले भी वह अकेली उत्तमपुरा गांव अपने घर आई थी।
सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने उसका शव घर के आंगन में खटिया पर देखा, उसका धारदार हथियार से गला काटा गया था। शव देखकर गांव में सनसनी फैल गई, जिस पर पुलिस को सूचना दी गई। शव के पास रोजमर्रा के गहने भी नही थे, जिससे लूट का इरादे से हत्या किया जाना भी बताया जा रहा है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
भवनपुरा में भी बुजुर्ग महिला पर हमला कर ले गए थे गहने
देवगढ़ थाना क्षेत्र के भवनपुरा गांव की रामबाई सिकरवार पर गत 17 मई की रात इसी तरह हमला किया गया। उनके सिर में पत्थर मारकर गहने ले गए थे बदमाश। रामबाई भी घर मे अकेली थी और खेती बाड़ी के लिए गांव अपने घर आई थी। मुरैना में उनका परिवार रहता है। रामबाई की जान बच गई थी, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। अब भवनपुरा से 3 किमी दूर उत्तमपुरा में घर मे अकेली बुजुर्ग महिला की हत्या की गईं है।











