SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » इंदौर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस पर धार जिले में बदमाशों ने किया पथराव, ड्राइवर की सूझबूझ से टली बड़ी वारदात

इंदौर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस पर धार जिले में बदमाशों ने किया पथराव, ड्राइवर की सूझबूझ से टली बड़ी वारदात

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- बदनावर(धार)। इंदौर से अहमदाबाद होते हुए राजकोट जा रही एक स्लीपर कोच यात्री बस पर देर रात सारंगी और पेटलावद के बीच अज्ञात बदमाशों ने पथराव कर दिया। घटना में बस की कई खिड़कियों के शीशे टूट गए, लेकिन चालक की सूझबूझ और बस की तेज रफ्तार के कारण कोई यात्री घायल नहीं हुआ और संभावित लूटपाट की आशंका भी टल गई।

प्रत्यक्षदर्शी यात्री अमित शर्मा ने बताया कि वे राधे ट्रेवल्स की पीतांबरा बस (क्रमांक एमपी 06 जेडके 4957) से राजकोट जा रहे थे। सारंगी से आगे निकलते ही सुनसान सड़क पर पेड़ों की आड़ में छिपे अज्ञात बदमाशों ने अचानक बस पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। देखते ही देखते बस के कांच टूट गए और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

बस रुकती तो लूटपाट जैसी घटना हो सकती थी

स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए चालक ने बस रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ाकर वाहन को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। यात्रियों का कहना है कि यदि बस रोक दी जाती तो लूटपाट जैसी गंभीर घटना हो सकती थी।

घटना के बाद बस में सवार लोगों ने राहत की सांस ली क्योंकि किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। घटना की सूचना सारंगी और पेटलावद पुलिस को दे दी गई है। पुलिस अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुटी है और पथराव के कारणों की जांच कर रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us