SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » कमर में रेत भरी बोरी बांधकर खदान डैम में फेंका, चार गिरफ्तार, ऐसे आरोपियों तक पहुंची अनूपपुर पुलिस

कमर में रेत भरी बोरी बांधकर खदान डैम में फेंका, चार गिरफ्तार, ऐसे आरोपियों तक पहुंची अनूपपुर पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  अनूपपुर। भालूमाड़ा थाना क्षेत्र के छोहरी पंचायत क्षेत्र अंतर्गत कालरी के पोखरी डैम ओसीएम छोहरी में शव पानी में उतराता हुआ मिला था। 18 वर्षीय छोहरी निवासी शनि उर्फ मोटू पिता रंजू सहीस था। मोटू का शव क्षत विक्षत हालत में मिला।

छोहरी की रिपोर्ट पर मामला विवेचना में लिया

आरोपियों ने कमर में रस्सी से रेत भरी बोरी बंधी हुई पानी में उतराता हुआ दिखा। पुलिस ने पानी से बाहर निकलवाया।मृतक के पिता संतराम सहीस निवासी ग्राम छोहरी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया।

आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर बारीकी से पूछताछ

पुलिस ने चारों आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर बारीकी से पूछताछ की। आरोपियों ने बताया कि सगी भांजी एवं मोहल्ले का शनि सहीस का पिछले 3-4 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की भनक हम लोगों को लग गई थी।

रस्सी से गला घोंट कर हत्या कर दी

रात लगभग 08.30 बजे शनि सहीस को बाइक पर बैठाकर ग्राम छोहरी के बड़ी पुलिया के पास ले गए और रस्सी से गला घोंट कर हत्या कर दी और मृतक के शव को छिपाने के उद्देश्य से मोटर साइकि‍ल में लाद कर ओसीएम के पोखरी डैम में ले जाकर फेंक दिए थे।

मोबाइल व दस्तावेज व हत्या में प्रयुक्त रस्सी को जब्त

घटना में प्रयुक्त मोटर साइकल एवं मृतक का मोबाइल व दस्तावेज व हत्या में प्रयुक्त रस्सी को जब्त किया गया। चारों आरोपितगणों को बुधवार को को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us