SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » अनूपपुर में युवक ने मां सहित नाना-नानी, बहन को उतारा मौत के घाट, हमले में 4 घायल; आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर में युवक ने मां सहित नाना-नानी, बहन को उतारा मौत के घाट, हमले में 4 घायल; आरोपी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- अनूपपुर युवक ने लाठी-डंडे से हमला कर अपनी मां सहित नाना-नानी और मां की बेटी की हत्या कर दी। घटना में कुल 4 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

सनी धाम के पंडा गंगा सिंह के साथ मारपीट कर दी

युवक प्रेम सिंह, निवासी ग्राम मरदरी, थाना नौरोजाबाद, करीब एक सप्ताह पहले अपनी मां के साथ अपने नाना-नानी के यहां अनूपपुर जिले के पुष्प राजगढ़ जनपद अंतर्गत ग्राम अमोदा बिजौरा आया था। शुक्रवार को किसी बात को लेकर प्रेम सिंह ने सनी धाम के पंडा गंगा सिंह के साथ मारपीट कर दी।

घर ले जाकर रस्सी से बांध दिया था ग्रामीणों ने

ग्रामीणों ने उसके नाना-नानी के घर ले जाकर रस्सी से बांध दिया था। बताया जा रहा है कि अपने बेटे की परेशानी देखकर उसकी मां अनुपिया बाई ने उसे रस्सी से खोल दिया।

रस्सी से छूटते ही मां पर ही हमला कर दिया

रस्सी से मुक्त होते ही आरोपित ने अपनी मां पर ही हमला कर दिया। इसके बाद उसने अपने नाना संपत और नानी भन्नी पर भी लाठी-डंडे से हमला किया। हमले में तीनों की मौत होने की सूचना है। इसके बाद आरोपित ने अपने मामा चैन सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्यों पर भी हमला कर दिया।

घायलों को शहडोल मेडिकल काॅलेज ले गए

हमले में मोनका सिंह (5 वर्ष) किसी भी मौत हुई है जबकि बहन भारती और चंचल घायल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए शहडोल मेडिकल काॅलेज ले जाया गया है। वहीं सनी धाम के पंडा गंगा सिंह का भी उपचार जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई गई है।

अनूपपुर एसपी सहित पुलिस का अमला मौके पर पहुंचा

घटना की सूचना मिलते ही अनूपपुर एसपी सहित पुलिस का अमला मौके पर पहुंच गया। घटना स्थल पर उमरिया और अनूपपुर दोनों जिलों की पुलिस मौजूद है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने आरोपी प्रेम सिंह को हिरासत में ले लिया है पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।

पहले भी मां से मारपीट का बताया जा रहा मामला

स्थानीय जानकारी के अनुसार आरोपी करीब एक सप्ताह पहले अपनी मां के साथ ग्राम अमोदा बिजौरा स्थित नाना-नानी के घर आया था। बताया जा रहा है कि करीब एक वर्ष पहले भी आरोपित ने अपने गांव मरदरी में अपनी मां के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था और वह जेल भी गया था।

आरोपी को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया

स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी ग्राम मरदरी का उपसरपंच भी बताया जा रहा है। आरोपी को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जाने की जानकारी भी सामने आ रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी पुलिस की ओर से नहीं की गई है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us