श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- उमरियाः वन विकास निगम से जुड़े ट्रैक्टर जब्ती के एक मामले में निगहरी निवासी-आदिवासी महिला गोमती बाई गोंड, पति- भारत सिंह गोंड ने उप संभागीय प्रबंधक सुचिता मेश्राम के पति सत्येंद्र शुक्ला पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
महिला ने इस संबंध में 12 जून 2026 और 17 अगस्त 2026 को प्रबंध संचालक तथा मुख्य महाप्रबंधक, मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम को लिखित शिकायतें भेजकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। वन विकास विभाग के डीएम अमित पटौदी से मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर के विरूद्ध राजसात की कार्रवाई लंबित है।
घर से जब्त किया ट्रैक्टरः
शिकायत में गोमती बाई ने आरोप लगाया है कि उनका ट्रैक्टर उनके घर से जब्त किया गया था, लेकिन बाद में कार्रवाई को जंगल से ट्रैक्टर जब्त किए जाने के रूप में दर्शाया गया। महिला का आरोप है कि ट्रैक्टर चालक से सत्येंद्र की शुक्ला ने कथित तौर पर कोई मांग थी, जिसे पूरा नहीं किए जाने के बाद गई। ट्रैक्टर के खिलाफ कार्रवाई की महिला ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि घटना के बाद से उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही हैं।
उन्होंने अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
उमरिया से बाहर जांच की मांगः
गोमती बाई ने जांच की निष्पक्षता को लेकर वन विकास निगम के अधिकारियों से क्षेत्र परिवर्तन की मांग भी की है। उनका कहना है कि मामले की जांच उमरिया के स्थान पर वन विकास निगम की मोहगांव परियोजना, जिला मंडला में निर्धारित की जाए। इसका कारण यह है कि उमरिया के संभागीय प्रबंधक ही मोहगांव परियोजना मंडल के भी प्रभारी हैं। महिला का तर्क है कि ऐसी स्थिति में उमरिया में जांच होने पर उन्हें निष्पक्ष जांच को लेकर आशंका है।
हर्ष फायरिंग मामले में भी दर्ज हुई एफआइआरः
सत्येंद्र शुक्ला का फायरिंग के एक मामले में भी सामने नाम करीब नौ महीने पहले हुए हर्ष आया था। उस प्रकरण में हाल ही में पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज किए जाने की जानकारी सामने आई है













