SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस में बड़ा हादसा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान महिला गंभीर घायल; वीडियो

बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस में बड़ा हादसा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान महिला गंभीर घायल; वीडियो

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोल रेलवे स्टेशन पर रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्लेटफॉर्म क्रमांक-1 पर खड़ी गाड़ी संख्या 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस के रवाना होने के दौरान एक महिला यात्री ने चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास किया। इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन के नीचे गिर गई। हादसे में महिला का एक पैर कट गया। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों ने तत्काल ट्रेन में चैन पुलिंग कर दी, जिससे ट्रेन को रोका गया।घटना का लाइव वीडीओ सामने आया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला स्लीपर कोच एस-2 में सफर कर रही थी। ट्रेन के प्लेटफॉर्म से रवाना होने के बाद उसने नीचे उतरने की कोशिश की, लेकिन गति पकड़ चुकी ट्रेन के कारण वह संतुलन नहीं बना सकी और हादसे का शिकार हो गई। घटना को देखकर प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर तैनात महिला आरक्षक आभा तिवारी ने तत्परता दिखाते हुए दौड़कर महिला को बचाने और सुरक्षित निकालने का प्रयास किया, लेकिन हादसा इतना अचानक हुआ कि वह सफल नहीं हो सकीं। इसके बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल उपचार दिलाने की व्यवस्था शुरू की।

आरपीएफ ने पहले एंबुलेंस बुलवाई, लेकिन उसके पहुंचने में विलंब होने पर महिला की गंभीर हालत को देखते हुए समय गंवाना उचित नहीं समझा गया। आरपीएफ जवानों ने स्ट्रेचर की मदद से घायल महिला को प्लेटफॉर्म से बाहर निकाला और ऑटो के माध्यम से जिला चिकित्सालय भेजा। आरपीएफ आरक्षक महेंद्र कुमार को महिला के साथ अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार की व्यवस्था कराई गई।

फिलहाल घायल महिला की पहचान, पता और यात्रा संबंधी जानकारी जुटाई जा रही है। रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों का कहना है कि महिला की चिकित्सीय स्थिति, पहचान और अन्य आवश्यक तथ्य प्राप्त होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट जारी की जाएगी। घटना के बाद कुछ देर तक स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि आवश्यक कार्रवाई के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us