SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » विश्व पर्यावरण दिवस पर जनसहभागिता से होगा पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनसहभागिता से होगा पौधारोपण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   शहडोलः विश्व पर्यावरण दिवस पर आज से विश्व योग दिवस 21 जून तक़ विभिन्न प्रकार के विशेष अभियान चलाए जाएंगे। इसके लिए गुरुवार को कलेक्टर डा केदार सिंह ने अधिकारियों की बैठक ली और कहा कि जिले में जनसहभागिता से पौधरोपण होगा। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम और स्वच्छता अभियान, जनकल्याण शिविर, प्राकृतिक खेती कार्यशालाएं और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस गतिविधियां आयोजित की जाएगी।

कलेक्टर ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने एवं पृथ्वी का श्रृंगार करने के लिए एक पेड़ मां नाम अभियान. 3.0 प्रारंभ किया जाएगा। अभियान में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियो एवं जनमानस की भागीदारी होगी। नीम, पीपल, बरगद, आम जैसे अन्य छायादार एवं फलदार पौधों को प्राथमिकता दी जाए।

कलेक्टर ने कहा कि जिले के शासकीय संस्थाओं में स्वच्छता अभियान चलाकर कार्यालय को स्वच्छ बनाएं एवं शासन द्वारा बनाएं गए पोर्टल में फोटो अपलोड करें। कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि 12 से 18 जून की अवधि में तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में क्लस्टर स्तर पर आयोजित किए जाएं। 19 एवं 20 जून को जिले में प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रदर्शनी और कार्यशालाएं तीन स्थानों पर आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us