SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » देर शाम अचानक बिगड़ा मौसम का मिजाज, तेज आंधी और तूफान के चलते कमिश्नर आवास के पास पेड़ गिरा

देर शाम अचानक बिगड़ा मौसम का मिजाज, तेज आंधी और तूफान के चलते कमिश्नर आवास के पास पेड़ गिरा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  मार्ग से पेड़ हटाने और विद्युत व्यवस्था बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य शुरू किया गया। कर्मचारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र की घेराबंदी कर यातायात को दूसरे मार्गों से संचालित कराया।
गुरुवार देर शाम जिले में अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ गया। तेज आंधी और तूफान के चलते कमिश्नर निवास के पास स्थित एक विशालकाय पेड़ जड़ समेत उखड़कर सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से घरौला मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया, वहीं नगर के एक हिस्से की विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार तेज हवाओं के दबाव में भारी-भरकम पेड़ का बड़ा हिस्सा कमिश्नर निवास परिसर के अंदर भी जा गिरा। पेड़ की चपेट में आने से परिसर में खड़ा कमिश्नर का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन का कांच तथा गेट को भी नुकसान पहुंचने की सूचना मिली है। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली।
घटना की जानकारी मिलते ही नगर पालिका का अमला, बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। मार्ग से पेड़ हटाने और विद्युत व्यवस्था बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य शुरू किया गया। कर्मचारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र की घेराबंदी कर यातायात को दूसरे मार्गों से संचालित कराया। रात तक पेड़ की कटाई और हटाने का कार्य जारी रहा।
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us