SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » कलयुगी बेटे ने की मां की पत्थर से कुचलकर हत्या, पुलिस ने अंधे कत्ल का किया खुलासा

कलयुगी बेटे ने की मां की पत्थर से कुचलकर हत्या, पुलिस ने अंधे कत्ल का किया खुलासा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  टीकमगढ़। जिले के सेंदरी थाना क्षेत्र के चचावली गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक बेटे ने अपनी ही मां की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी।

घटना के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की और महज कुछ समय में अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपित बेटे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित का अपनी मां से अक्सर विवाद होता था और इसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया।

खून से सना पत्थर बना अहम सुराग

पुलिस को चचावली गांव में एक महिला का लहूलुहान शव मिला था। शव के पास खून से सना एक पत्थर भी बरामद हुआ, जिससे हत्या किए जाने की आशंका जताई गई। घटनास्थल की बारीकी से जांच कर पुलिस ने आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ शुरू की।

जांच में बेटे पर गया शक

पूछताछ के दौरान पता चला कि घटना के समय मृतिका के पास उसका बड़ा बेटा महेश अहिरवार (38) ही मौजूद था। वहीं, छोटे बेटे ने पुलिस को बताया कि महेश का अक्सर मां से विवाद होता रहता था। घटना के बाद वह न तो घर लौटा और न ही मां के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ। इससे पुलिस का शक और गहरा गया।

पूछताछ में कबूला जुर्म

पुलिस ने संदेह के आधार पर महेश अहिरवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। आरोपित ने बताया कि वह अपनी मां से लगातार परेशान था और इसी कारण उसने पत्थर से हमला कर उनकी हत्या कर दी।

न्यायालय में किया पेश

एसपी डॉ. रायसिंह नरवरिया के मार्गदर्शन में तरीचरकलां पुलिस चौकी और सेंदरी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us