SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » इंदौर में टला दिल्ली के रेस्टोरेंट जैसा हादसा, इलेक्ट्रिक व्हीकल के शोरूम में लगी आग; बिल्डिंग में ऊपर रहने वाले 20 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला

इंदौर में टला दिल्ली के रेस्टोरेंट जैसा हादसा, इलेक्ट्रिक व्हीकल के शोरूम में लगी आग; बिल्डिंग में ऊपर रहने वाले 20 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   इंदौर। स्कीम-136 स्थित एक अपार्टमेंट की भूतल मंजिल पर बने इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम में शुक्रवार सुबह करीब 8:15 बजे आग लग गई। आग लगने से ऊपर की दो मंजिलों पर रहने वाले छह परिवार फंस गए। धुएं और आग के कारण वे सीढ़ियों से नीचे नहीं उतर सके। रहवासियों ने एकजुटता दिखाते हुए सभी को सुरक्षित निकाल लिया। हालांकि फायरकर्मी भी पहुंच गए और आग पर क़ाबू कर लिया।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के रहवासी, पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने रस्सी और सीढ़ियों की मदद से बचाव अभियान चलाया तथा 20 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। आग शोरूम तक ही सीमित रही, जिससे फ्लैटों तक लपटें नहीं पहुंचीं और परिवारों का घरेलू सामान सुरक्षित बच गया।

naidunia_image

आग में शोरूम में खड़े सभी दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन जलकर खाक हो गए। रहवासी श्याम दुबे ने बताया कि धुआं दिखाई देते ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई और लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us