SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » सिवनी-जबलपुर मार्ग पर कांग्रेस विधायक की कार में लगी आग, हादसे के बाद गाड़ी हुई लॉक; ऐसे बची जान

सिवनी-जबलपुर मार्ग पर कांग्रेस विधायक की कार में लगी आग, हादसे के बाद गाड़ी हुई लॉक; ऐसे बची जान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   सिवनी-जबलपुर मार्ग पर सड़क पर अचानक गाय आ जाने से लखनादौन कांग्रेस विधायक योगेंद्र सिंह बाबा की कार अनियंत्रित होकर स्कूल की बाउंड्री वॉल से टकरा गई और उसमें आग लग गई। कार अंदर से लॉक हो गई थी।
लखनादौन से कांग्रेस विधायक योगेंद्र सिंह बाबा गुरुवार को एक बड़े सड़क हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। सिवनी-जबलपुर मार्ग पर उनकी कार सड़क किनारे एक स्कूल की बाउंड्री वॉल से टकराने के बाद आग की चपेट में आ गई। हादसे में विधायक सुरक्षित हैं, जबकि चालक और गनमैन घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार विधायक योगेंद्र सिंह बाबा जबलपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर अचानक एक गाय आ गई। गाय को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन मोड़ा, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक स्कूल की बाउंड्री वॉल से जा टकराई।
टकराते ही लगी आग

टक्कर के बाद वाहन में आग लग गई और कुछ ही देर में कार आग की लपटों से घिर गई। हादसे के दौरान कार अंदर से लॉक हो गई थी, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। हालांकि मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए विधायक, गनमैन और चालक को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

अस्पताल में भर्ती

हादसे में चालक अनु और गनमैन राजू धुर्वे घायल हुए हैं। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विधायक को भी एहतियातन चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने हादसे के वीडियो भी बनाए, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह सड़क पर अचानक गाय का आना बताया जा रहा है।

 
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us