श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- डिंडौरी। जिला मुख्यालय के सुबखार निवासी युवक द्वारा ज्वलनशील पदार्थ पेट्रोल डालकर खुद को आग लगाने का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां से उसे प्राथमिक इलाज के बाद जबलपुर रेफर कर दिया गया।
ज्वलनशील पदार्थ पेट्रोल अपने ऊपर डाल लिया
परिजनों द्वारा आर्थिक स्थिति ठीक न होने का हवाला देते हुए युवक को अभी तक जबलपुर नहीं ले जाया जा सका है। कोतवाली पुलिस के अनुसार परसराम बनवासी उम्र 40 वर्ष द्वारा पारिवारिक कारणों से शाम लगभग 5 से 6 बजे के बीच ज्वलनशील पदार्थ पेट्रोल अपने ऊपर डालकर अपने घर के सामने आग लगा ली गई।
पत्नी छह माह से घर के पास ही अलग कमरे में रह रही थी
स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। परिजनों द्वारा पुलिस को दिए बयान में उल्लेख किया गया कि युवक की पत्नी पिछले छह माह से घर के पास ही अलग कमरे में रह रही थी। युवक के लगभग 60 प्रतिशत झुलसने की बात डाक्टरों द्वारा बताई गई है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।







