SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » उमरिया के DFO ने किया अलर्ट, मानव द्वंद कम होगा, हाथियों की मूवमेंट के दौरान पटाखे नहीं फोड़ें

उमरिया के DFO ने किया अलर्ट, मानव द्वंद कम होगा, हाथियों की मूवमेंट के दौरान पटाखे नहीं फोड़ें

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   उमरिया। बांधवगढ़ में होने वाली कई हाथी-मानव द्वंद को कम करने संबंधी कार्यशालाओं में यह सिखाया गया है कि जब हाथी गांव की तरफ आए तों उन्हें दूर रखने के लिए पटाखे फोड़े जाएं। उमरिया जिले के डीएफओ ने टीएल की बैठक में हाथियों की समस्या पर चर्चा करते हुए कहा है कि हाथी की मूवमेंट के दौरान ग्रामीण पटाखे नहीं फोड़ें।

विभागाें के बीच बेहतर समन्वय की सराहना

वन मण्डलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान बताया कि क्षेत्र में हाथियाें की गतिविधियाें को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। उन्हाेंने विभागाें के बीच बेहतर समन्वय की सराहना की।

विद्युत विहीन गांवाें के नाम विभाग को उपलब्ध कराएं

वन मण्डलाधिकारी ने निर्देश दिए कि हाथियाें की मूवमेंट के दौरान पटाखे न फोड़े जाएं और भीड़ एकत्रित न होने पाए। उन्हाेंने विद्युत विहीन गांवाें की जानकारी विद्युत विभाग को उपलब्ध कराने के लिए जिला पंचायत से उपस्थित अधिकारी को निर्देशित किया।

भारी संख्या में हैं हाथी

उमरिया जिले में जंगली हाथियों की संख्या बहुत ज्यादा है और यह जंगली हाथी ग्रामीण क्षेत्रों में भी पहुंच जाते हैं। कई बार तो यह जंगली हाथी बांधवगढ़ से लगे घुनघुटी सामान्य वन मंडल क्षेत्र से लगे गांवो में भी पहुंच चुके हैं। जंगली हाथियों के कारण कई बार गंभीर समस्या भी उत्पन्न हो चुकी है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us