SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » लगातार 607 दिन बिजली उत्पादन करने वाली अमरकंटक की यूनिट हुई बंद, बनाया इतिहास, जानें क्यों हुई ठप

लगातार 607 दिन बिजली उत्पादन करने वाली अमरकंटक की यूनिट हुई बंद, बनाया इतिहास, जानें क्यों हुई ठप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  अनूपपुर। अमरकंटक ताप विद्युत केंद्र चचाई की 210 मेगावाट यूनिट लगातार 607 दिन बिजली का उत्पादन करने के बाद आखिरकार मंगलवार दोपहर आए इलेक्ट्रिक फॉल्ट की वजह से ट्रिप कर गई। जानकारी अनुसार टरबाइन फ्लोर की छत पर लगा सीटी वाल्व ज्यादा गर्म होने की वजह से फूट गया, इसके चलते यूनिट बंद हो गई।

बताया गया अकसर मैकेनिकल क्षेत्र से यूनिट में फॉल्ट आता रहा है, लेकिन यह एक अर्से बाद हुआ है कि इलेक्ट्रिकल क्षेत्र से यूनिट बंद हुई है। रविवार से यहां के ट्रांसफार्मर की रिपेयरिंग हो रही थी।

अमरकंटक की चचाई यूनिट के नाम दर्ज है ऐतिहासिक रिकॉर्ड

अमरकंटक की 210 मेगावाट यूनिट के नाम पर बिजली उत्पादन करने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड है। जब यूनिट ने 500 दिन लगातार चलने का कीर्तिमान बनाया था, तब अमरकंटक की इस इकाई को मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी की तरफ से पुरस्कृत किया गया था।

बताया गया 2 अक्टूबर 2024 के बाद से यह यूनिट लगातार विद्युत परिचालन कर रही है। बताया गया बिजली उत्पादन करने का पूर्व रिकॉर्ड गुजरात के मुंद्रा में अडानी कंपनी के पास था, जहां की 220 मेगावाट 600 दिन निरंतर चली थी।

प्रबंध संचालक का कार्यकाल बढ़ने के साथ ही यूनिट हुई बंद

बताया गया जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह 31 मई को सेवानिवृत्त हो गए थे, लेकिन इनका कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया। इनके कार्यकाल में चचाई यूनिट ने यह उपलब्धि हासिल की थी, लेकिन इनके पुनः प्रभार लेने के साथ ही चचाई यूनिट आखिरकार उत्पादन प्रक्रिया से दूर हो गई।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us