SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » सिर पर पत्थर पटका

सिर पर पत्थर पटका

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   शहडोलः जिले के सीधी थाना क्षेत्र ग्राम कुदराटोला रिमार में आधी रात खुले आसमान के नीचे अपनी तीन वर्षीय नातिन के साथ खाट पर सो रहे व्यक्ति पर अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया।

बदमाशों ने सोते समय उसके चेहरे और सिर पर करीब पांच किलो से अधिक वजनी पत्थर पटक दिया। पुलिस के अनुसार घायल की पहचान मुन्ना रैदास पिता बाबूलाल रैदास के रूप में हुई है। मुन्ना रात घर के बाहर खाट पर सो रहा था। उसके साथ उसकी तीन साल की नातिन भी थी।

इसी दौरान अज्ञात हमलावर पहुंचे और सोते समय भारी पत्थर से हमला कर दिया। हमले में मुन्ना के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। पत्थर लगते ही वह दर्द से चीख पड़ा। नातिन सुरक्षित है और हमले में उसे चोट नहीं आई। चीख सुनकर घर के भीतर सो रही पत्नी बाहर दौड़ी।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us