SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » जबलपुर में बरगी डैम क्रूज हादसे से नहीं सीखे, उमरिया में बिना लाइफ जैकेट कर रहे संचालन, दो नाव जब्त

जबलपुर में बरगी डैम क्रूज हादसे से नहीं सीखे, उमरिया में बिना लाइफ जैकेट कर रहे संचालन, दो नाव जब्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   उमरिया। कलेक्टर राखी सहाय के निर्देश पर जिले में संचालित नौका विहार स्थलाें पर सुरक्षा व्यवस्था की जांच के लिए प्रशासन द्वारा निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मानपुर हरनीत कौर कलसी ने ग्राम झाल, तहसील मानपुर क्षेत्र का निरीक्षण किया।

बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजामाें के नौका संचालन

निरीक्षण के दौरान सोन नदी के किनारे स्थित झाल घाट एवं विजयसोता,जिला शहडोल के बीच संचालित नावाें की जांच की गई। इस दौरान नाव चालक राम विशाल केवट निवासी विजयसोता तथा रनुआ केवट पिता झोरा केवट निवासी झाल द्वारा बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजामाें के नौका संचालन करते पाया गया। जिसके बाद से जिला प्रशासन लगातार नजर रखे हुए हैं।

जीवन रक्षक उपकरणों की कमी

जांच में नावाें में लाइफ जैकेट,लाइफ रिंग तथा अन्य आवश्यक जीवन रक्षक उपकरणाें की कमी पाई गई, जो भविष्य में गंभीर दुर्घटना आैर जनहानि का कारण बन सकती थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम मानपुर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनाें नावाें को जप्त कर ग्राम पंचायत के सुपुर्द कर दिया।

ग्राम सचिव, पटवारी एवं पंचायत समन्वयक झाल को निर्देश दिए गए कि घाट क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जाए तथा बिना सुरक्षा मानकाें का पालन किए किसी भी प्रकार का नौका विहार संचालित न होने दिया जाए।

सुरक्षा पहले जरूरी

निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि विजयसोता से झाल आ रही नाव, जिसका संचालन राम विशाल केवट कर रहे थे, उसमें लाइफ जैकेट उपलब्ध नहीं थीं। वहीं झाल से विजयसोता जा रही नाव, जिसका संचालन सुआ केवट द्वारा किया जा रहा था, उसमें निध्रारित संख्या से कम लाइफ जैकेट मौजूद थीं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us