SUBSCRIBE NOW

Home » खेल » यूआइटी उत्सव : बैडमिंटन में ओम प्रजापति को मिला दोहरा खिताब

यूआइटी उत्सव : बैडमिंटन में ओम प्रजापति को मिला दोहरा खिताब

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :-   शहडोलः  यूआइटी उत्सव 2026 के दसवें दिन खेलों का रोमांच अपने चरम पर रहा। खेल प्रभारी बिपिन सिंह ने बताया कि आज बैडमिंटन के फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। बैडमिंटन में ओम प्रजापति का दोहरा खिताब मिला है।

बैडमिंटन पुरुष एकल के फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन ओम प्रजापति ने अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए आयुष शुक्ला को 2-0 से हराकर खिताब बरकरार रखा। वहीं पुरुष युग़ल में ओम प्रजापति और रौनक केसरवानी की जोड़ी विजेता रही, जबकि आयुष शुक्ला और प्रथमेश गौतम उप. विजेता रहे। दसवें दिन के अतिथि अशोक वल्लभ एवं संस्था के संचालक डा पंकज जैन ने विजेताओं को पुरस्कृत कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इंटर कालेज प्रतियोगिता में राजकीय पालिटेक्निक कालेज का दबदबा रहा। टूर्नामेंट के संयोजक गोपाल प्रसाद मानिकपुरी ने जानकारी देते हुए बताया कि क्रिकेट को मैच यूआईटी शहडोल और राजकीय पॉलिटेक्निक शहडोल के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में रहा। राजकीय पालिटेक्निक शहडोल ने अंतिम ओवर में जीत हासिल की। बालीबाल के कड़े मुकाबले में भी राजकीय पालिटेक्निक शहडोल ने 2-1 के अंतर से जीत दर्ज की। नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा के तहत बालिका बास्केटबाल खेल की संयोजिका निखत खान के निर्देशन में आयोजित बालिका बास्केटबाल मैच में मैकेनिकल की टीम विजयी रही। डायरेक्टर डा पंकज जैन ने बताया कि बुधवार को उत्सव के संचालन में आशीष खरे, महेंद्र यादव, पशुपति नाथ पाल और डा श्रीश चंद्रवंशी का विशेष योगदान रहा।

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us