SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :-    शहडोल : थाना सिंहपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुराचार करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पीडिता द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि वर्ष 2021 में ग्राम धनपुरा में एक विवाह समारोह के दौरान उसकी मुलाकात दीपक बादव पुत्र मोले यादव 24 वर्ष से हुई थी।

आरोपित ने फरियादिया के विधवा होने की जानकारी होने के बावजूद उसे प्रेम जाल में फंसाया और शादी का वचन देकर वर्ष 2021 से लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। अंतिम बार 19 मार्च 2026 को आरोपित ने पीड़िता के घर जाकर शारीरिक संबंध बनाए, किंतु अब शादी से साफ इकार कर दिया। लिखित शिकायत पर सिंहपुर थाना शहडोल में बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिंहपुर पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपित दीपक यादव निवासी धनपुरा थाना बुदार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।-नप्र

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us