सीमा सिंह शहडोल -: शहडोल के बुढ़ार क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नगर पालिका के पास नाकाबंदी की।
एक डग्गी वाहन को रेत के साथ पकड़ा गया। वाहन चालक ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसे तुरंत पकड़ लिया। चालक की पहचान ग्राम जरवाही निवासी विमल सिंह (20) के रूप में हुई।
थाना प्रभारी के अनुसार, वाहन में अवैध रेत लोड मिली। चालक रेत परिवहन के वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने वाहन और रेत को जब्त कर लिया। आरोपी चालक और वाहन मालिक के खिलाफ बी.एन.एस एवं खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना बुढ़ार पुलिस अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस इस मामले की जांच तेजी से कर रही है। अवैध रेत व्यापार में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की निगरानी जारी रहेगी।










