SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » Raisen Accident: रायसेन में खाई में गिरी गाड़ी, 6 लोगों की मौत… बिहार से इंदौर लौट रहा था परिवार

Raisen Accident: रायसेन में खाई में गिरी गाड़ी, 6 लोगों की मौत… बिहार से इंदौर लौट रहा था परिवार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -:     Raisen accident news: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक तूफान गाड़ी खाई में गिर गई। इस हादसे में उसमें सवार 6 लोगों की मौत की सूचना है। यह परिवार बिहार में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन को लेकर इंदौर आ रहा था। घटना में दूल्हा-दुल्हन गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
  • रायसेन के सुल्तानपुर थाना इलाके में बम्होरी ढाबे के पास दुर्घटना।
  • हादसे में तीन पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्ची की मौत की सूचना।
  • गाड़ी में सवार दूल्हा-दुल्हन हुए घायल, अस्पताल में भर्ती करवाया।

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले(Raisen accident news) में सुल्तानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-45 (भोपाल-जबलपुर मार्ग) पर रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बम्होरी ढाबे के पास हुआ, जब तेज रफ्तार तूफान गाड़ी (ट्रैवलर) अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई और लगभग 10 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

तूफान गाड़ी में सवार सभी 9 लोग इंदौर के चंदननगर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं, जो बिहार के पटना में एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। लौटते वक्त कार में दूल्हा-दुल्हन समेत परिवार के अन्य सदस्य सवार थे। बताया गया है कि इस भीषण हादसे (Tragic Accident in Raisen) में दो साल की मासूम बच्ची की भी मौके पर ही मौत हो गई।

naidunia_image

हादसे में इनकी हुई मौत

वाहन खाई में गिरने से मोहनलाल कुरील पुत्र महावीर प्रसाद (68), चंदा देवी पुत्र मोहनलाल (60), नरेंद्र पुत्र बालाराम चोपड़ा (30) , सरिता पत्नी रवि खोलवाल (25) , तस्वी उर्फ चीनू (2), ड्राइवर सुनील की मौत हेा गई।

तीन लोग हुए घायल

दुर्घटना में दीपक पुत्र बालाराम चोपड़ा, संगीता पति दीपक चोपड़ा (25) और रवि खोलवाल पुत्र भगीरथ (27) घायल हो गए हैं। घायलों में शामिल दीपक चोपड़ा दूल्हा है और संगीता दुल्हन है। दोनों परिवार बिहार के सुपौल जिले से शादी कर लौट रहे थे। घायल दूल्हा-दुल्हन और दूल्हे के जीजा को रायसेन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

naidunia_image

ड्राइवर गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा

घटना की जानकारी मिलते ही सुल्तानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गाड़ी की रफ्तार तेज होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी पुलिया से सीधे नीचे गिर गई।

naidunia_image

सड़क की हालत खतरनाक

यह हादसा नेशनल हाईवे-12 (जयपुर-जबलपुर मार्ग) पर बम्होरी गांव के पास हुआ, जहां सड़क की हालत पहले से ही संकरी और खतरनाक मानी जाती है। हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के गंभीर परिणामों की याद दिला दी है। पुलिस द्वारा हादसे की जांच की जा रही है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us