SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » सीने में दर्द था, फिर भी जिम में किया वर्कआउट:जबलपुर में कारोबारी की हार्ट अटैक से मौत; अचानक गिरे, फिर नहीं उठे

सीने में दर्द था, फिर भी जिम में किया वर्कआउट:जबलपुर में कारोबारी की हार्ट अटैक से मौत; अचानक गिरे, फिर नहीं उठे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह शहडोल -:  जबलपुर में जिम में एक्सरसाइज कर रहे एक कारोबारी को हार्ट अटैक आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। ये घटना शुक्रवार सुबह करीब 7.30 बजे की है। इसका वीडियो भी सामने आया है।

जिम में कसरत करने पहुंचे यतीश सिंघई की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। - Dainik Bhaskar
जिम में कसरत करने पहुंचे यतीश सिंघई की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई।

मृतक का नाम यतीश सिंघई (उम्र 51 वर्ष) है, जो पेशे से कारोबारी थे। यतीश रोजाना करीब एक से डेढ़ घंटे तक जिम में एक्सरसाइज करते थे। शुक्रवार सुबह वे अचानक नीचे गिर पड़े। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वीडियो में दिख रहा है कि यतीश सिंघई हाथ में डंबल लिए जा रहे है। तभी कुछ परेशानी महसूस होने पर वे डंबल को नीचे रख देते है। इस दौरान उनकी चाल धीमी हो जाती है। वे थोड़ी आगे बढ़ते हैं और फिर अचानक नीचे गिर पड़ते हैं।

ये देखकर उनके ट्रेनर और बाकी लोग उनके पास पहुंचते हैं। उनकी पीठ और सीने पर मालिश करते हैं। कोई हरकत नहीं देख उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाते हैं।

अस्पताल में जरूरी जांच के बाद डॉक्टर ने यतीश को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, यतीश की मौत दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ने से हुई।

सीने में दर्द था, फिर भी एक्सरसाइज की यतीश सिंघई शहर के गोरखपुर थाना क्षेत्र स्थित गोल्ड जिम में पिछले कई महीनों से नियमित रूप से एक्सरसाइज करने आ रहे थे।
यतीश के ट्रेनर ने बताया कि सुबह जब वह जिम आए थे, उस दौरान उनको हल्का-हल्का सीने में दर्द हो रहा था, तब उन्हें आराम करने की सलाह दी गई थी। यह भी कहा था कि आज एक्सरसाइज न करें और ज्यादा वजन भी न उठाए। इसके बाद भी वह हैवी वेट से प्रेक्टिस कर रहे थे।
 डॉक्टर बोले- हार्ट अटैक की कोई एक वजह नहीं होती

कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. दिलीप तिवारी ने बताया कि हार्ट अटैक आने की कोई एक वजह नहीं होती। देर रात तक जागना और जल्दी उठना, डाइट फॉलो न करना, नशा करना जैसे कई कारण हार्ट अटैक के लिए जिम्मेदार हैं। इसके अलावा जिनको कोरोना हुआ था, उन्हें भी सावधानी की जरूरत है।
गर्मी में ज्यादा पसीना आने की वजह से खून गाढ़ा हो जाता है और खून की नलियों में थक्का जमने की संभावना भी बढ़ जाती है। अचानक हार्ट अटैक आने की संभावना भी अधिक हो जाती है। इसलिए बार-बार पानी पीते रहें और डिहाइड्रेशन से बचें।

डॉ. दिलीप तिवारी कार्डियोलॉजिस्ट

वहीं, गोरखपुर थाना प्रभारी नितिन कमल ने कहा-

” अभी तक थाने में कोई जानकारी नहीं आई है। परिवार वाले भी थाने नहीं पहुंचे हैं। यह जरूर है कि आज सुबह जिम में एक व्यक्ति की मौत हुई है, इसका कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।
हार्ट अटैक के सामान्य लक्षण

अचानक बीमार महसूस करना रुक-रुककर चक्कर आना पुरुषों के सीने में तेज दर्द तेजी से पसीना आना जबड़े में दर्द होना महिलाओं की पीठ में ज्यादा दर्द सांस लेने में कठिनाई महसूस करना बहुत ज्यादा थकान महसूस करना

ऐसे रखें दिल का ख्याल

  • हर दिन हल्के-फुल्के व्यायाम करें। व्यायाम सेहतमंद जिंदगी के लिए जरूरी है।
  • खानपान पर विशेष ध्यान दें। खाने में नमक और फैट की मात्रा कम कर लें।
  • अगर व्यायाम नहीं कर सकते तो अपने रूटीन में योग और वॉक को शामिल करें।
  • स्मोकिंग न करें। स्मोकिंग से दिल की बीमारी की आशंका बढ़ जाती है।
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us