SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल में तापमान 43 डिग्री पर पहुंचा:दोपहर में चल रही गर्म हवा, लोग घरों में दुबके; डॉक्टरों ने कहा-खूब पानी पिएं

शहडोल में तापमान 43 डिग्री पर पहुंचा:दोपहर में चल रही गर्म हवा, लोग घरों में दुबके; डॉक्टरों ने कहा-खूब पानी पिएं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  सीमा सिंह शहडोल -: शहडोल में तापमान ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। यहां शुक्रवार को पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। यह इस गर्मी के सीजन में अब तक का सबसे ज्यादा तापमान है। दोपहर एक बजे से 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चल रही हैं। इस वजह से लोग घरों में दुबके हुए हैं। स्थानीय निवासी इंद्रजीत पटेल के मुताबिक लोग जरूरी काम छोड़कर घरों में रह रहे हैं।

स्थानीय स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. आदित्य ने बताया कि लू लगने के मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने लोगों को बाहर जाने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है। दोपहर तीन बजे के बाद आसमान में बादल छा गए हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इससे गर्म हवाओं पर कुछ अंकुश लग सकता है। हालांकि तापमान में कमी की संभावना अभी कम है।
गर्मी से बचाव की एडवाइजरी जारी

सीएमएचओ डॉक्टर राजेश मिश्रा ने कहा कि प्रशासन लोगों को गर्मी से बचाव के उपाय बता रहा है। साथ ही पानी की कमी न हो, खूब पानी पीएं। लोगों को बाहर भी पानी आसानी से मिले इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही मौसम में बदलाव आएगा और लोगों को राहत मिलेगी।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us