SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शहडोल में पति ने पत्नी का आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया:विरोध करने पर की मारपीट; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

शहडोल में पति ने पत्नी का आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया:विरोध करने पर की मारपीट; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीमा सिंह शहडोल -:   शहडोल के जैतपुर में एक पति ने अपनी पत्नी का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पति को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला पिछले दो साल से अपने मायके में रह रही थी। आरोपी पति ने पत्नी को वीडियो कॉल कर एक शर्त रखी। उसने कहा कि अगर वह उसकी बात मानेगी तो वह उसे वापस घर ले जाएगा। पत्नी के मान जाने पर उसने अश्लील वीडियो बना लिया।

थाना प्रभारी रामकुमार गायकवाड के अनुसार, जब महिला को वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली, तो वह पति के घर पहुंची। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। दोनों की शादी 2016 में हुई थी और उनके दो बच्चे हैं।
महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पत्नी का कहना है कि मेरा पति पर भरोसा किया था, लेकिन उसने उसकी गरिमा को ठेस पहुंचाई।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us