Viral . 06 Jan 2025 . Saniya Ansari
चीन में वायरस के प्रकोप की खबरों के चलते शेयर बाजार हडकंप मच गया हैं। बीएसई सेंसेक्स में 1,100 से अधिक अंकों की गिरावट आई है। निफ्टी में लगभग 1.4% की गिरावट दिख रही है। बता दें कि कर्नाटक में इस वायरस से संक्रमित दो बच्चे मिले हैं।

चीन में वायरस के प्रकोप की खबरों के बीच बेंगलुरु में एचएमपीवी के दो मामले सामने आए है। इससे शेयर बाजार हडकंप मच गया हैं। बीएसई सेंसेक्स में 1,100 से अधिक अंकों की गिरावट आई है। निफ्टी में लगभग 1.4% की गिरावट दिख रही है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में गिरावट और 1 में तेजी है। जबकि निफ्टी के 50 शेयरों में से 48 में गिरावट और 3 में तेजी है। एनएसई सेक्टोरल इंडेक्स में पीएसयू बैंक सबसे ज्यादा 3.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। सोमवार सुबह ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत थे। अमेरिकी बाजारों में शुक्रवार को अच्छी तेजी देखी गई थी। आज सुबह एशियाई बाजारों से मिले-जुले संकेत आ रहे थे।
इससे पहले शुक्रवार यानी 3 जनवरी को सेंसेक्स 720 अंक की गिरावट के साथ 79,223 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 183 अंक की गिरावट रही, ये 24,004 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में गिरावट और 10 में तेजी थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 32 में गिरावट और 18 में तेजी थी। एनएसई सेक्टोरल इंडेक्स में आईटी सेक्टर सबसे ज्यादा 1.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ था। वहीं, बैंकिंग, फार्मा, हेल्थकेयर और फाइनेंशियल सर्विसेज 1 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए थे। जबकि, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.26% और मीडिया सेक्टर में 1.70 प्रतिशत की तेजी थी।
बाजार के जानकारों का कहना है कि, अर्थव्यवस्था में सुस्ती और डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी के बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों के भारतीय बाजार में वापस लौटने को लेकर चिंता देखने को मिल रही है। हालांकि, इन सबके बीच चीन के बाजारों में बिकवाली से एक उम्मीद जगी है। इसके पहले चीन में तेजी के बाद एफआईआईएस ने भारतीय बाजार की जगह वहां के बाजारों पर भरोसा दिखाया। ऊंचे वैल्यूएशन के बाद भी फंड मैनेजर भारत पर ही दांव लगा सकते हैं। चीन में आर्थिक रिकवरी की चिंता के बीच फंड मैनेजर के लिए भारतीय बाजार ज्यादा भरोसेमंद विकल्प होगा।







