Madhya Pradesh . 06 Jan 2025 . Saniya Ansari
यूनियन कार्बाइड के जहरीला कचरे पर पीथमपुर में मचे बवाल के बीच मप्र होईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सरकार ने कहा कि गलत जानकारी के कारण हालात बिगड़े और स्थिति खबरा हुई। हाईकोर्ट ने सरकार को छह सप्ताह का समय दिया है।

भोपाल गैस त्रासदी के जहरीले कचरे को लेकर मचे घमासान के बीच आज सोमवार को जबलपुर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा पीथमपुर में जलाने के फैसले को चुनौती देते हुए होईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी। सुनवाई के बाद चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत और जस्टिस विवेक जैन की डिवीजन बेंच ने सरकार को कचरे के निपटान के लिए छह सप्ताह का समय दिया है। सुनवाई के दौरान होईकोर्ट की डिवीजन बेंच से सरकार ने कहा कि गलत जानकारी के कारण पीथमपुरा में हालात बिगड़े और स्थिति खबरा हुई। अब मामले की अगली सुनवाई 18 फरवरी को होगी।







