SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » बिलासपुर में बड़ी वारदात, हत्या के बाद चोरी की बाइक से बांधी लाश; फिर आग लगाकर जलाया

बिलासपुर में बड़ी वारदात, हत्या के बाद चोरी की बाइक से बांधी लाश; फिर आग लगाकर जलाया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  बिलासपुर। कोटा के शिवतराई जंगल में गुरुवार की शाम लाश मिलने के बाद पुलिस ने अपनी जांच आगे बढ़ा दी है। मौके पर मिली बाइक के चेचिस नंबर से पता चला कि चोरों ने करीब 20 दिन पहले मुंगेली जिला अस्पताल से बाइक चोरी की थी। उसी बाइक से युवक का शव लाकर जंगल में जला दिया गया।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर अपनी जांच आगे बढ़ाई है। मुंगेली में रहने वाले एक परिवार ने युवक की पहचान की है। युवक चार दिनों से लापता था। वहीं, कोरबा से भी एक परिवार कोटा पहुंचा है। अब पुलिस युवक की पहचान की पुष्टि कर रही है।

चेचिस नंबर से खुला चोरी की बाइक का राज

एएसपी मधुलिका सिंह ने बताया कि गुरुवार को वन विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली कि शिवतराई के जंगल में एक युवक की जली हुई लाश पड़ी है। वन विभाग के अधिकारियों ने तत्काल इसकी सूचना कोटा पुलिस को दी। इस पर कोटा पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बाइक के चेचिस नंबर के आधार पर अपनी जांच आगे बढ़ाई। तब पता चला कि बाइक को चोरों ने 31 अक्टूबर को मुंगेली जिला अस्पताल से चोरी की थी।

इसी दौरान पता चला कि मुंगेली जिले में रहने वाला एक युवक 16 नवंबर से लापता है। पुलिस ने शव की तस्वीर आसपास के जिलों में भी भेज दी। तब कोरबा का एक परिवार भी युवक की पहचान करने कोटा स्थित चीरघर पहुंचा। अब पुलिस युवक की पहचान के लिए आगे की कड़ियां जोड़ रही है। आशंका है कि युवक मुंगेली का रहने वाला है। साथ ही बाइक चोरों की जानकारी जुटाई जा रही है। इससे युवक की पहचान और हत्या का कारण सामने आ सकेगा।

हत्या के बाद झाड़ियों में जलाया शव

पुलिस की टीम ने शुक्रवार की सुबह फोरेंसिक टीम के साथ अपनी जांच आगे बढ़ाई। पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या दूसरी जगह की गई है। उसका शव शिवतराई के जंगल में लाकर बाइक के पास रखकर झाड़ियों को ऊपर डालकर जला दिया गया। शव करीब दो दिन पुराना है। आशंका है कि युवक मुंगेली का रहने वाला है। घटना को अंजाम देने के लिए ही बाइक चोरी की गई होगी।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us