श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- उमरियाः खेल के मैदान से उमरिया जिले के लिए एक बेहद गौरवान्वित करने वाली खबर सामने आई है। जिला क्रिकेट संघ उमरिया के दो होनहार और उदीयमान खिलाड़ियों ने अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा के दम पर प्रदेश स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है।
क्रिकेट के गलियारों में अपनी धाक जमाते हुए सृजन दहायत ने मध्य प्रदेश अंडर-19 (वीनू मांकड़ ट्रॉफी) क्रिकेट टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं, दूसरी ओर उमरिया के ही एक और चमकते सितारे आदर्श यादव ने मध्य प्रदेश अंडर-15 (विजय मर्चेंट ट्रॉफी) क्रिकेट टीम में अपना शानदार स्थान हासिल किया है। दोनों ही खिलाड़ियों के इस दोहरे चयन से स्थानीय खेल प्रेमियों और जिला क्रिकेट संघ में हर्ष की लहर दौड़ गई है।
मेहनत और लगन से चूमा आसमानः
उमरिया नगर के निवासी सृजन दैहायत पिता दीपक दर्दवंशी पिछले कई वर्षों से जिला क्रिकेट संघ के कुशल मार्गदर्शन में कड़ा अभ्यास कर रहे थे। उन्होंने अपनी अद्भुत खेल प्रतिभा, अनुशासन और दिन-रात की कड़ी मेहनत की आज बदौलत इस मुकाम को हासिल किया है। वहीं, अंडर-15 टीम में चयनित हुए आदर्श यादव ने भी मैदान पर अपनी शानदार तकनीक और खेल भावना से सभी को प्रभावित किया है। जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष राकेश शर्मा और सचिव नीरज चंदानी ने शुभकामनाएं दी हैं।













