SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » कलेक्टर बंगले के सामने बेकाबू कार ने स्कूटी को मारी टक्कर

कलेक्टर बंगले के सामने बेकाबू कार ने स्कूटी को मारी टक्कर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोलः कोतवाली थाना क्षेत्र में कलेक्टर निवास के सामने रविवार देर शाम तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर स्कूटी से टकरा गई। इस हादसे में कार चालक युवक घायल हो गया, जबकि स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के अनुसार, कार क्रमांक – एमपी 18 सी 5417 कलेक्टर बंगले के सामने से गुजर रही थी। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर स्कूटी क्रमांक एमपी 18 एस 3403 से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का टायर फट गया। हादसे में कार चालक को चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय कार में युवक-युवतियां सवार थे।

कुछ लोगों ने कार चालक के नशे में होने की बात भी कही, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कार पर ‘प्रदेश प्रभारी केशरिया जागृति वाहिनी महिला मोर्चा भोपाल’ लिखी पट्टी लगी हुई थी। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी राघवेंद्र तिवारी और उप निरीक्षक रामराज पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की स्थिति संभाली व मामले की जानकारी जुटाई।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us