श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- अनूपपुर के मौहरी में 35 वर्षीय देव सिंह नहाने के दौरान बमराड़ नदी में कूदने के बाद लापता हो गया। तेज बहाव के चलते एसडीईआरएफ ने करीब एक घंटे तलाश की, लेकिन सुराग नहीं मिला। रविवार सुबह फिर सर्च अभियान शुरू होगा।
राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम मौहरी में शनिवार दोपहर नहाने के दौरान 35 वर्षीय युवक बमराड़ नदी में कूदने के बाद लापता हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की। तेज बहाव और अंधेरा होने के कारण करीब एक घंटे बाद रेस्क्यू अभियान रोकना पड़ा। रविवार सुबह फिर से तलाश शुरू की जाएगी।
तेज बहाव के कारण रेस्क्यू में मुश्किल
घटना की सूचना मिलने के बाद आपदा प्रबंधन दल के प्लाटून कमांडर राम नरेश भवेदी के नेतृत्व में तीन एसडीईआरएफ और चार होमगार्ड जवानों की टीम करीब शाम 5 बजे घटनास्थल के लिए रवाना हुई। जिला मुख्यालय से घटनास्थल की दूरी करीब 80 किलोमीटर होने के कारण टीम शाम करीब 7 बजे मौके पर पहुंची और सर्च अभियान शुरू किया।
रेस्क्यू टीम ने करीब एक घंटे तक नदी में युवक की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। रात अधिक होने और नदी के तेज बहाव को देखते हुए सर्च अभियान बंद कर दिया गया। रविवार सुबह फिर से तलाश शुरू की जाएगी। रेस्क्यू टीम में अनुज कुमार, रामभरोसे सिंह, धन सिंह, सुनील सिंह, शिवप्रताप सिंह और देवेंद्र सिंह सहित एसडीईआरएफ व होमगार्ड के जवान शामिल रहे।













