श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोल के कुदरी रोड स्थित कबाड़ ठिकाने पर पुलिस ने कार्रवाई कर 50 से अधिक सबमर्सिबल पंप, टुल्लू पंप, कॉपर वायर और इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया। पुलिस के मुताबिक जब्त सामग्री की कीमत 20 लाख रुपये से अधिक है। मेरठ निवासी नदीम मलिक को हिरासत में लेकर सामान के स्रोत की जांच की जा रही है
शहडोल में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस ने कुदरी रोड पर कबाड़ के एक ठिकाने पर कार्रवाई की है। कोतवाली और सोहागपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश देकर यहां से बड़ी मात्रा में सबमर्सिबल पंप, टुल्लू पंप, कॉपर वायर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक जब्त सामान की कीमत 20 लाख रुपये से अधिक है। कार्रवाई के दौरान मेरठ निवासी एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस के अनुसार कुदरी रोड पर किराए के मकान में कबाड़ का कारोबार संचालित किया जा रहा था। यहां तलाशी के दौरान खेतों में इस्तेमाल होने वाले 50 से अधिक सबमर्सिबल पंप मिले। इनमें 17 से ज्यादा पंप चालू हालत में बताए जा रहे हैं। इसके अलावा कई पंपों को काटकर उनके अलग-अलग हिस्से कर दिए गए थे। मौके से बड़े टुल्लू पंप, कॉपर वायर, अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान और एक चार पहिया वाहन भी बरामद किया गया है।
पुलिस ने हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान नदीम मलिक पिता सराफत अली, निवासी मेरठ के रूप में की है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद सामान कहां से लाया गया था। पूछताछ में यह भी पता लगाया जा रहा है कि पंप और अन्य उपकरण चोरी के हैं या फिर इन्हें अलग-अलग स्थानों से कबाड़ के रूप में खरीदा गया था।
सरकारी उपकरणों की चोरी से भी जोड़कर जांच













