SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » उमरिया: सड़क पर घायल पड़ा था शिक्षक, जननी चालक ने पहुंचाया अस्पताल, इलाज शुरू होते ही थम गई सांसें

उमरिया: सड़क पर घायल पड़ा था शिक्षक, जननी चालक ने पहुंचाया अस्पताल, इलाज शुरू होते ही थम गई सांसें

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- करकेली हाइवे पर सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल शिक्षक को जननी एक्सप्रेस के चालक ने समय रहते जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसा कैसे हुआ, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र के करकेली हाइवे पर हुए सड़क हादसे में एक शिक्षक की मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़ा था। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई थी। इसी दौरान वहां से गुजर रही जननी एक्सप्रेस के चालक सूरज बर्मन ने तत्काल वाहन रोककर घायल को जिला अस्पताल उमरिया पहुंचाया लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

जानकारी के अनुसार करकेली हाइवे पर एक बाइक सवार अचानक सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं और वह सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा रहा। घटना के बाद राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे जननी एक्सप्रेस चालक सूरज बर्मन ने सड़क पर घायल व्यक्ति को देखकर उन्होंने तुरंत वाहन रोका और संबंधित अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद घायल को जननी एक्सप्रेस से जिला अस्पताल उमरिया ले जाया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसा किस वजह से हुआ, फिलहाल इसकी स्थिति स्पष्ट नहीं है। बाइक अनियंत्रित होने, किसी वाहन से टक्कर होने या सड़क पर किसी अन्य परिस्थिति के कारण दुर्घटना होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। हादसे की वास्तविक वजह जांच के बाद ही सामने आएगी।

घटना के बाद हाइवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us