SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » विश्वविद्यालय परिसर से 16 लाख का ट्रांसफार्मर चोरी, केवल ढांचा ही बचा

विश्वविद्यालय परिसर से 16 लाख का ट्रांसफार्मर चोरी, केवल ढांचा ही बचा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोलः जिले के नवलपुर स्थित पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर में चोरों ने विद्युत उपकेंद्र में लगे बड़े ट्रांसफार्मर को ही पार कर दिया। सोलह सौ केवीए क्षमता वाले ट्रांसफार्मर को तोड़कर उसके भीतर लगे तांबे के तार, कीमती कलपुर्जे और तेल चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत लगभग 16 लाख रुपये आंकी गई है। मौके पर केवल ट्रांसफार्मर का क्षतिग्रस्त ढांचा मिला है।

जानकारी के अनुसार जहां से ट्रांसफार्मर चोरी हुआ है, उसके बगल में दूसरा ट्रांसफार्मर भी लगा है, जिससे विश्वविद्यालय में बिजली आपूर्ति हो रही है। चोरी गया ट्रांसफार्मर वैकल्पिक व्यवस्था के लिए लगा था, ताकि मुख्य ट्रांसफार्मर खराब होने पर इससे आपूर्ति जारी रहे। इसमें करंट प्रवाहित नहीं था, इसी का फायदा चोरों ने उठाया। बताया — गया कि विश्वविद्यालय परिसर की बाउंड्री पार कर चोर अंदर घुसे।

परिसर में सुरक्षा कर्मी तैनात रहते हैं, लेकिन किनारे झाड़ियां होने से अंधेरे का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। तीन दिन तक अवकाश रहने के दौरान यह चोरी हुई। विद्युत आपूर्ति बाधित होने का अहसास नहीं होने से चोरी का पता देर से चला।

सहायक प्राध्यापक डा. बृजेंद्र कुमार पांडेय की शिकायत पर शहर कोतवाली में अज्ञात चोरों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक डा. संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि परिसर में लगे निगरानी कैमरों के फुटेज की जांच कराई जा रही है और मामले में जांच जारी है। वहीं विश्वविद्यालय के कुलसचिव आशीष तिवारी ने बताया कि तीन दिन पहले चोरी का पता चला था, जिसकी शिकायत कोतवाली में दर्ज करा दी गई है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us