श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोलः जिले में मवेशियों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। सीधी थाना पुलिस ने ग्राम कुदरी के जंगल में नाकाबंदी कर एक मिनी ट्रक और एक पिकअप वाहन को रोका, जिसमें क्रूरतापूर्वक भरे 37 मवेशियों को बरामद किया गया।
इस कार्रवाई के दौरान चार आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे, जबकि दोनों -वाहनों के चालकों को गिरफ्तार कर – लिया गया। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मवेशियों की अवैध तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। सीधी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मवेशियों को कोतमा से जैतपुर होते हुए उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी की। कुछ समय बाद संदिग्ध मिनी ट्रक और पिकअप वहां पहुंचे। पुलिस ने दोनों वाहनों को रोका, लेकिन चार लोग जंगल की ओर भाग गए। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन आरोपित अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। जांच में मिनी ट्रक से 32 और पिकअप से पांच मवेशी बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बली खान और गुलशेर खान के रूप में हुई है।













