SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » नाले के पास मिला संदिग्ध हालत में युवक का शव

नाले के पास मिला संदिग्ध हालत में युवक का शव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  अनूपपुरः कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सोन मौहरी गांव में बुधवार-गुरुवार की मध्यरात्रि 36 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अशोक सिंह गोंड के रूप में हुई है। उसका शव गांव के समीप एक नाले के पास पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की सहायता से युवक को जिला अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित बताया।

मामला और अधिक संदिग्ध प्रतीत हो रहा हैः

जिला अस्पताल में पदस्थ डा. प्रवीण शर्मा ने बताया कि मृतक के गले और छाती पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। इसके अलावा फेफड़ों में भी गहरी चोटें मिली हैं, जिससे मामला और अधिक संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया और शव अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया।

प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों ने पुलिस को बताया कि अशोक सिंह गोंड शराब पीने का आदी था। परिजनों के अनुसार बुधवार रात करीब 9:30 बजे वह घर से निकला था और लगभग एक किलोमीटर दूर दूसरे मोहल्ले की ओर गया था। देर रात कुछ ग्रामीणों ने उसे नाले के पास अचेत अवस्था में देखा और इसकी जानकारी परिवार को दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की मौत दुर्घटना, मारपीट या किसी अन्य कारण से हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us