श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोलःअंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के उपलक्ष्य में वन विभाग द्वारा वन मंडल स्तरीय चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गयाः। प्रतियोगिता में माडल स्कूल भटिया और हाई स्कूल खैरहनी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। चित्रकला प्रतियोगिता में माडल स्कूल भटिया की नैना गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं निबंध प्रतियोगिता में अंशिका सिंह ने द्वितीय स्थान हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बाघ संरक्षण के महत्व, बाघों को बचाने की आवश्यकता और पर्यावरण संरक्षण में बाघों की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिताओं में भाग लेकर वन्यजीव संरक्षण के प्रति अपनी जागरूकता एवं रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में उप वन मंडलाधिकारी जैतपुर वीरभद्र सिंह परिहार, उप वन मंडलाधिकारी सोहागपुर संतोष शुक्ला, वन परिक्षेत्राधिकारी राम नरेश विश्वकर्मा, वन परिक्षेत्राधिकारी बुढ़ार सलीम खान, वन परिक्षेत्राधिकारी केशवाही अंकुर तिवारी, वन परिक्षेत्राधिकारी जैतपुर बृजलाल प्रजापति, प्रशिक्षु वन क्षेत्रपाल अमित सिंह चंदेल, परिक्षेत्र सहायक एवं वन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मार्गदर्शन और सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।









