SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » एमपी में तंत्र-मंत्र का झांसा देकर नर्स से मोहम्‍मद शाकिर ने किया दुष्कर्म, जावरा और अजमेर ले जाकर वारदात

एमपी में तंत्र-मंत्र का झांसा देकर नर्स से मोहम्‍मद शाकिर ने किया दुष्कर्म, जावरा और अजमेर ले जाकर वारदात

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में तंत्र-मंत्र का झांसा देकर नर्स के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसकी दो सहकर्मी युवतियों के साथ अश्लील हरकत करने का का मामला सामने आया है। मुख्य आरोपित मोहम्मद शाकिर उर्फ राजू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर यह भी आरोप है कि उसने नर्स को बुर्का पहनाकर अजमेर और एक अन्य स्थान पर ले जाकर वहां भी दुष्कर्म किया।

उस पर मतांतरण का दबाव बनाया। मुख्य आरोपित का साथी फरार है। शाजापुर स्थित किराये के मकान में गत 21 जुलाई को आरोपित मोहम्मद शाकिर ने नर्स की सहकर्मी दो नर्सों के साथ भी अश्लील हरकत की, किंतु दोनों मौका पाकर भाग गईं। इसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर शिकायत की।

पुलिस ने पीड़िता नर्स को बुलाया तो वह बहुत डरी-सहमी नजर आई लेकिन उसे कार्रवाई का आश्वासन दिया तो वह अपने उत्पीड़न की कहानी बताते हुए रो पड़ी। एसपी प्रियंका शुक्ला के निर्देश पर लालघाटी थाना पुलिस ने उज्जैन जिले के ग्राम बड़ावद निवासी मोहम्मद शाकिर और उसके साथी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली है।

शाकिर को गिरफ्तार कर पुलिस ने नर्स से जबरन वसूले गए चार लाख 10 हजार रुपये में से तीन लाख 48 हजार रुपये और दोपहिया वाहन भी बरामद कर लिया गया है।

राजू नाम बताकर की जान-पहचान की, फिर ब्लैकमेल कर चार लाख रुपये भी वसूले
  • एफआईआर के अनुसार, नर्स को आरोपित मोहम्मद शाकिर ने अपना नाम राजू बताकर जान-पहचान की। झांसा दिया कि वह तंत्र-मंत्र करके उसकी पारिवारिक समस्या खत्म कर देगा।
  • बहाने से घर पहुंचा और कहा कि धागा बनाने के लिए कपड़े उतारने होंगे।
  • ऐसा नहीं करने पर जान-माल का खतरा बताया।
  • डर के कारण नर्स ने कपडे उतार दिए तो शरीर का नाप लेकर तंत्र-मंत्र वाला धागा बना दिया।
  • कुछ दिन बाद जादू-टोना का डर दिखाकर दुष्कर्म किया।
  • पीड़िता नर्स के अनुसार, आरोपित बुर्का पहनाकर जावरा के हुसैन टेकरी और अजमेर ले गया। वहां मतांतरण का दवाब बनाया और धमकाकर दुष्कर्म किया।
  • यह भी कहा कि उसके परिचित लड़कों के साथ संबंध बनाने पड़ेंगे, नहीं तो वीडियो वायरल कर देगा।
  • कुछ दिन बाद एक अन्य लड़के को लेकर घर पहुंचा और दोनों ने दुष्कर्म किया।
  • ब्लैकमेल करके बस दिलाने के नाम पर चार लाख से अधिक रुपये लिए।
  • घर पर पीड़िता की दो सहकर्मी नर्सों से भी अश्लील हरकत की।
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us