SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » सड़क पर उतरीं शबरी कन्या छात्रावास की छात्राएं अधिकारियों ने समझाकर मामला शांत कराया

सड़क पर उतरीं शबरी कन्या छात्रावास की छात्राएं अधिकारियों ने समझाकर मामला शांत कराया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोलः जिले के बुढ़ार विकासखंड के ग्राम कटकोना स्थित माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर मूलभूत सुविधाओं के अभाव से परेशान दर्जनों आदिवासी छात्राएं एकजुट होकर छात्रावास से निकलकर कलेक्टर से सीधे शिकायत करने के लिए करीब 30 किलोमीटर पैदल जिला मुख्यालय की ओर चल पड़ी।

छात्राओं का कहना था कि बार-बार शिकायत के बाद भी बिजली और पेयजल जैसी समस्याएं हल नहीं हुईं। साथ ही उन्होंने परीक्षा परिणाम बेहतर करने वाले एक शिक्षक को यथावत रखने की मांग भी रखी। छात्राओं के सड़क पर उतरते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया।

सूचना पर जिला पंचायत सीईओ शिवम प्रजापति और जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त आनंद राय सिन्हा मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने छात्राओं की समस्याएं सुनीं और शीघ्र समाधान का आश्वासन देकर उन्हें वापस परिसर भेजा।

इस घटना ने छात्रावास की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर इतनी बड़ी संख्या में छात्राएं परिसर से निकलकर मुख्य सड़क तक कैसे पहुंचीं। अधिकारियों ने कहा है कि समस्याओं का स्थायी समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा और भविष्य में ऐसी चूक न हो इसके लिए हास्टल प्रबंधन को कड़े निर्देश दिए जा रहे हैं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us