SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » मोटरसाइकिल से ले जा रहे थे डेढ़ लाख का गांजा, पुलिस ने दबोचा

मोटरसाइकिल से ले जा रहे थे डेढ़ लाख का गांजा, पुलिस ने दबोचा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- अनूपपुरः कोतमा पुलिस ने शनिवार रात मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल से गांजा लेकर जा रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 9.865 किलोग्राम गांजा, मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन सहित कुल 2.27 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया है।

सफेद बोरी में था अवैध मादक पदार्थः

पुलिस के अनुसार, कस्बा देहात भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि जमगांव सेमरिया की ओर से दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर  सफेद बोरी में अवैध मादक पदार्थ गांजा का लेकर कोतमा की ओर आने वाले हैं। में सूचना मिलते ही पुलिस की विशेष टीम नको रवाना किया गया। कुछ देर बाद जमगांव की ओर से एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति आते दिखाई दिए। जिन्हें संदेह के आधार पर रोककर पूछताछ कीगई।

बताया गया मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 65 जेड बी 8205 के चालक का नाम सूरज यादव (28), निवासी मौहरी है। जबकि दूसरे व्यक्ति का दिलीप साहू (19), निवासी मौहरी टमकी टोला, चौकी फुनगा, थाना भालूमाड़ा है। पुलिस ने दोनों के बीच रखी सफेद बोरी की तलाशी ली। जिसमें 9.865 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में पंचनामा कार्रवाई करते हुए करीब 1.50 लाख रुपये कीमत का गांजा, करीब 60 हजार रुपये की मोटरसाइकिल और 17 हजार रुपये कीमत के दो मोबाइल फोन समेत कुल 2.27 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पूछताछ में आरोपितों ने गांजा मौहरी निवासी परमानंद पनिका उर्फ गोलू और बेनीप्रसाद मेहरा से लाना बताया है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us