SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » जबलपुर में बातचीत के बहाने बुलाकर भाइयों पर किए चाकू से दनादन वार, एक की मौत

जबलपुर में बातचीत के बहाने बुलाकर भाइयों पर किए चाकू से दनादन वार, एक की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  जबलपुर। घमापुर चौक के पास रविवार शाम पुराने विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बातचीत के बहाने बुलाए गए दो भाइयों पर बीच सड़क पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया।

हमले में आरोपित पक्ष के दो युवक भी घायल

घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले में आरोपित पक्ष के दो युवक भी घायल हुए हैं। बेलबाग पुलिस ने मामले में दो आरोपितों को हिरासत में लिया है। एक आरोपित मौके से फरार हो गया, उसकी तलाश की जा रही है।

पुराने विवाद पर बातचीत के लिए अपने घर के पास बुलाया

रविवार की शाम को सावन ने फोन कर उसे पुराने विवाद पर बातचीत के लिए अपने घर के पास बुलाया। शाम करीब साढ़े पांच बजे विशाल अपने छोटे भाई अंकित सोनकर (28) के साथ मौके पर पहुंचा।

बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया

वहां पहले से सावन अपने साथियों साहिल सोनकर और प्रियांश रैकवार के साथ मौजूद था। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। इसी दौरान सावन ने चाकू निकालकर विशाल पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

बीच-बचाव के दौरान दूसरे पक्ष ने भी चाकू से किया हमला

भाई को बचाने पहुंचे अंकित पर भी चाकू से हमला किया गया। बीच-बचाव के दौरान दूसरे पक्ष ने भी चाकू से हमला किया, जिसमें सावन और प्रियांश भी घायल हो गए।

अंकित अस्पताल में भर्ती

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया। अंकित की स्थिति गंभीर होने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

स्वास्थ्य परीक्षण के बाद दोनों को हिरासत में ले लिया गया

आरोपित पक्ष से घायल सावन एवं प्रियांश को भी चोट आई है। दोनों का विक्टोरिया अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद दोनों को हिरासत में ले लिया गया है। उनसे पूछताछ जारी है।

सड़क जाम, थाने में प्रदर्शन

बीच सड़क पर दोनों पक्षों के बीच चाकू से किए गए हमले से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। घटना का पता चलते ही मृतक के स्वजन और परिचित मौके पर पहुंच गए।

आरोपित साहिल सोनकर फरार हो गया

भीड़ से सड़क जाम हो गई। इसी दौरान चकमा देकर एक आरोपित साहिल सोनकर फरार हो गया। रात को मृतक पक्ष के लोग बड़ी संख्या में थाने पहुंचे। घटना को लेकर आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन किया। आरोपितों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। देर रात तक तनाव की स्थिति बनी रही।

दोनों पक्षों की आपराधिक पृष्ठभूमि

मृतक विशाल और आरोपित सावन, दोनों की आपराधिक पृष्ठभूमि रही है। वे आबकारी, मारपीट, चाकूबाजी सहित कई आपराधिक वारदातों में लिप्त रहे हैं। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश के चलते दोनों पक्षों के बीच और हत्या की वारदात होना माना जा रहा है।

फरार साहिल सोनकर की गिरफ्तारी के लिए भी दबिश

पुलिस मामले में हिरासत में लिए गए आरोपितों से पूछताछ कर रही है। फरार साहिल सोनकर की गिरफ्तारी के लिए भी दबिश दे रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us