SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » पुतला दहन करने पहुंचे कांग्रेसियों पर पुलिस ने चलाई वाटर कैनन

पुतला दहन करने पहुंचे कांग्रेसियों पर पुलिस ने चलाई वाटर कैनन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोलः कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार की शाम को मुख्यमंत्री मोहन यादव का पुतला फूंकने का प्रयास कर रहे थे जिस पर पुलिस ने पानी की बौछार कर दी। इससे भीड तितर बितर हो गई। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी एवं ब्लाक अध्यक्ष प्रीतमदास सोनी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ कथित अभद्र एवं अमर्यादित भाषा के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला दहन का कार्यक्रम था।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा विपक्ष के एक जिम्मेदार नेता एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के प्रति जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग किया गया है, वह लोकतांत्रिक मूल्यों, राजनीतिक मर्यादाओं और संवैधानिक गरिमा के विपरीत है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विचारों का मतभेद स्वाभाविक है, लेकिन व्यक्तिगत टिप्पणी और अभद्र भाषा का प्रयोग किसी भी जनप्रतिनिधि को शोभा नहीं देता।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, युवाओं के भविष्य तथा कानून व्यवस्था जैसे गंभीर मुद्दों से जूझ रही है, लेकिन भाजपा सरकार इन विषयों पर जवाब देने के बजाय विपक्षी नेताओं पर व्यक्तिगत टिप्पणियां कर राजनीतिक संवाद का स्तर गिराने का कार्य कर रही है। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us