SUBSCRIBE NOW

Home » खेल » राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश को रजत, उमरिया के खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान

राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश को रजत, उमरिया के खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :-   उमरिया : एक अप्रैल से 12 अप्रैल तक बिहार के राजगीर व झारखंड के रांची में आयोजित सब जूनियर महिला एवं पुरुष राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया।

इस प्रतियोगिता में उमरिया जिले के खिलाड़ियों ने भी प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग में मध्य प्रदेश पुरुष हॉकी अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे जिले के करन गौतम एवं आयुष लोधी टीम का हिस्सा रहे। वहीं महिला वर्ग में विभा सिंह परस्ते, जो खेलो इंडिया स्माल सेंटर उमरिया की खिलाड़ी हैं, ने भी मध्य प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व किया। इन खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से मध्य प्रदेश को रजत पदक प्राप्त हुआ, जिससे जिले एवं प्रदेश का नाम गौरवान्वित हुआ है।

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us