SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » बेटी की शादी का कार्ड बांटने निकले पिता की सड़क दुर्घटना में मौत

बेटी की शादी का कार्ड बांटने निकले पिता की सड़क दुर्घटना में मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :-   शहडोल : जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र स्थित चकौड़िया गांव में एक सड़क हादसे ने शादी की खुशी को शोक बदल दिया। बेटी की शादी का कार्ड बांटने निकले पिता की वाहन की ठोकर से जान चली, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान बाबूराम बैगा (45) निवासी भालूमंडा थाना जिला अनूपपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उनकी पुत्री का विवाह 27 अप्रैल को होना था। इसी सिलसिले में बाबूराम बैगा रिश्तेदारी में शादी के कार्ड बांटने निकले थे। वे जैतपुर के बिरौडी गांव में निमंत्रण देने के बाद मोटरसाइकिल से चकौडिया की ओर जा रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाबूराम बैगा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही जैतपुर थाना पुलिस पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि मर्ग कायम कर लिया गया है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ कर रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us