श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शहडोल के ब्यौहारी में जनजातीय गौरव सप्ताह के दौरान भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने जिले को 357.71 करोड़ रुपये के 82 विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, सिंचाई विस्तार, औद्योगिक विकास और ग्रामीण सुविधाओं को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 16 नवंबर को शहडोल जिले के ब्यौहारी में राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव सप्ताह के कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर 357.71 करोड़ रुपये के 82 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी किया गया। मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के पारंपरिक रीति-रिवाजों से पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने धर्मांतरण के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने देश और धर्म के लिए स्वयं को बलिदान कर दिया। बिरसा मुंडा जनजातीय अस्मिता के महानायक थे। उन्होंने अपना देश, अपना राज का उद्घोष किया था। कार्यक्रम में आदिवासी जननायक वीर बूदु भगत और मदारा महतो को भी स्मरण किया गया। राज्य सरकार ने वीरांगना रानी दुर्गावती के स्मरण के साथ जबलपुर से इस सप्ताह का शुभारंभ किया था। धार में लगभग 1400 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित माइकों उद्वहन सिंचाई परियोजना की सौगात दी गई। जनजातीय क्षेत्रों में सिंचाई का रकबा बढ़ाने के लिए लगभग 4000 करोड़ रुपये की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2002-03 से अब तक कुल 60 लाख हेक्टेयर सिंचाई का रकबा बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश अब बिजली अधिशेष राज्य बन गया है।

शहडोल जिले को 357.71 करोड़ रुपये की लागत के 82 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण मिला। इन कार्यों में 10 का लोकार्पण भी शामिल है। जनजातीय कार्य विभाग के छात्रावासों में डोरमेट्री, शौचालय, स्नानगृह और सीसी रोड का निर्माण किया गया है। विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष, प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय कक्ष और बाउंड्रीवॉल भी बनाए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में जयसिंह नगर को 291 करोड़ रुपये की बिजली सुविधा मिलेगी। सरकार शहडोल सहित सभी क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए संकल्पित है।
जनजातीय क्षेत्रों में नई पहल
जनकल्याण और सुरक्षा के प्रयास











