श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- उमरिया के बिरसिंहपुर पाली में बुजुर्ग बैगा महिला सखिया बाई ने छोटू उर्फ अंकित पटेल पर नातिनों को परेशान करने और AI से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। परिवार ने घर में बम फेंकने की धमकी मिलने की शिकायत कर पुलिस से सुरक्षा मांगी है।
पीड़ित सखिया बाई बैगा का कहना है कि परिवार पहले से ही परेशानियों के बीच जीवन गुजार रहा है, लेकिन अब नातिनों को लेकर मिल रही कथित धमकियों ने उनकी चिंता और बढ़ा दी है। परिवार के मुताबिक, आरोपी द्वारा AI के माध्यम से वीडियो बनाने और उन्हें सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की बात कही जा रही है। इसके साथ ही घर में बम फेंकने जैसी धमकी मिलने का आरोप भी लगाया गया है। ऐसी परिस्थितियों में परिवार के सदस्य भय के माहौल में रहने को मजबूर हैं।
पीड़ित परिवार का कहना है कि मामले को लेकर सबसे पहले बिरसिंहपुर पाली थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। हालांकि, परिवार ने आरोप लगाया है कि शिकायत के बावजूद अब तक ऐसी कोई प्रभावी कार्रवाई सामने नहीं आई, जिससे उन्हें सुरक्षा का भरोसा मिल सके। इसके बाद सखिया बाई बैगा ने अजाक थाने पहुंचकर भी आवेदन दिया और आरोपी के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की है।
नातिनों की सुरक्षा बनी बुजुर्ग महिला की सबसे बड़ी चिंता
पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग












