श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- उमरियाः जिले के 18 वर्षीय हाकी खिलाड़ी करन गौतम का चयन भारतीय जूनियर टीम में हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से उमरिया में खुशी का माहौल है। जिले के खेलप्रेमियों और नगरवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
शहर की ज्वालामुखी कालोनी निवासी करन के । पिता अजय गौतम शिक्षक हैं। करन ने र मेहनत, लगन और बेहतर खेल प्रदर्शन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। न करीब तीन वर्ष पहले उनका चयन मध्यप्रदेश हाकी टीम में हुआ था। इसके बाद उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं और मैचों में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा साबित की।
चंडीगढ़ में आयोजित सब-जूनियर इंडिया कैंप के दौरान अभ्यास और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भी करन ने अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने तीन स्वर्ण पदक हासिल किए। उनके प्रदर्शन -ने भारतीय जूनियर टीम में चयन का रास्ता मजबूत किया।
अब करन नवंबर में मिस्र (ईजीप्ट) में आयोजित होने वाले जूनियर हाकी विश्व कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी उपलब्धि से उनके परिवार के साथ पूरे उमरिया जिले का मान बढ़ा है। जिलेवासियों को उम्मीद है कि करना विश्व कप में भी शानदार प्रदर्शन कर देश और जिले का नाम रोशन करेंगे।












