SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » शहडोल: घरेलू विवाद में पति बना हैवान, लाठी-फावड़े से पीटकर की पत्नी की हत्या, फिर मोहल्ले में जाकर सो गया

शहडोल: घरेलू विवाद में पति बना हैवान, लाठी-फावड़े से पीटकर की पत्नी की हत्या, फिर मोहल्ले में जाकर सो गया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  धनपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ीखुर्द के कुदरा टोला में घरेलू विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर से निकलकर मोहल्ले में ही दूसरी जगह जाकर सो गया। सुबह जब आरोपी का भाई घर पहुंचा तो महिला का शव देखकर घटना का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। गांव के लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी रामकुमार बैगा (47) पिता नथुआ बैगा का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी गुड़िया बैगा से विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर रामकुमार ने लाठी-डंडे और फावड़े से पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर चोटों के चलते महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी घर पर रुकने के बजाय मोहल्ले में ही दूसरी जगह चला गया और वहां सो गया। रात में हुई इस वारदात की जानकारी आसपास के लोगों को भी नहीं लग सकी।

सुबह आरोपी का भाई जब घर पहुंचा तो उसने गुड़िया बैगा को मृत अवस्था में पड़ा देखा। इसके बाद उसने आरोपी के पुत्र से फोन पर संपर्क किया। भतीजे के साथ दोनों ने पुलिस तक पहुंचकर घटना की सूचना दी। इस बीच गांव के लोगों को भी वारदात की जानकारी मिल गई और उन्होंने आरोपी रामकुमार को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को ग्रामीणों के कब्जे से लेकर हिरासत में ले लिया।

धनपुरी थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। महिला के शव का पंचनामा तैयार कर आवश्यक कार्रवाई की गई है। आरोपी पति को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगे की विवेचना की जा रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us