श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- धनपुरी थाना क्षेत्र के करबला घाट पुल के नीचे सोमवार शाम मछली पकड़ने गए 28 वर्षीय युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मछली पकड़ते समय युवक को मिर्गी का दौरा पड़ने की आशंका है, जिसके चलते वह संतुलन खोकर गहरे पानी में गिर गया। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान संदीप बैगा पिता भैयालाल बैगा (28) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक संदीप सोमवार शाम करीब 5 बजे करबला घाट पुल के नीचे मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे पानी में गिरते देखा। प्रत्यक्षदर्शियों ने आशंका जताई कि उसे मिर्गी का दौरा पड़ा होगा, जिससे वह खुद को संभाल नहीं पाया और पानी में डूब गया। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।
पिता और बड़े पिता की भी डूबने से हुई थी मौत











