SUBSCRIBE NOW

Home » राजनीति » रीवा में आप नेता काे हंगामा पड़ा भारी, महिला एएसपी से बदसलूकी पर प्रमोद शर्मा गिरफ्तार

रीवा में आप नेता काे हंगामा पड़ा भारी, महिला एएसपी से बदसलूकी पर प्रमोद शर्मा गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  रीवा। राजनीति में सुर्खियां बटोरने के लिए हंगामा करना आम आदमी पार्टी के नेता प्रमोद शर्मा को भारी पड़ गया। पुलिस ने उन्हें सिटी हॉस्पिटल में हंगामा और ऑन-ड्यूटी महिला एडिशनल एसपी से बदसलूकी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

कानून-व्यवस्था का हवाला देकर समझाया

महिला एडिशनल एसपी ने हंगामे के दौरान आप नेता को कानून-व्यवस्था का हवाला देकर समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान दोनों पक्षों में तीखी बहस हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आप नेता ने मर्यादा लांघते हुए महिला अधिकारी से अभद्रता की और अंगुली दिखाकर उन्हें चुप कराने की कोशिश की।

अस्पताल और प्रशासनिक गलियारों में तनाव की स्थिति

ऑन-ड्यूटी महिला अधिकारी से इस तरह के व्यवहार से मौके पर मौजूद पुलिस बल आक्रोशित हो गया।पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रमोद शर्मा को हिरासत में ले लिया और पुलिस वाहन से थाने ले जाया गया। इस घटना के बाद अस्पताल और प्रशासनिक गलियारों में तनाव की स्थिति बन गई।

नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही

पुलिस प्रशासन का कहना है कि निजी अस्पताल में जबरन घुसना, शासकीय कार्य में बाधा डालना और महिला अधिकारी से अभद्रता करने के मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us