SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » पटाखा फोड़ने वाले माॅडिफाइड साइलेंसर पर शिकंजा, अनूपपुर में 13 बाइक जब्त

पटाखा फोड़ने वाले माॅडिफाइड साइलेंसर पर शिकंजा, अनूपपुर में 13 बाइक जब्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  अनूपपुर। अभियान के तहत प्रमुख तिराहों पर बुलेट वाहनों की नियमित जांच की जा रही है। पिछले कुछ दिनों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 13 मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त किए हैं। संबंधित ड्राइवर के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई भी की गई।

मानक के विपरीत मॉडिफाइड साइलेंसर लगाए

यातायात पुलिस द्वारा सामतपुर तिराहा, अमरकंटक तिराहा और अंडरब्रिज तिराहा सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर बुलेट वाहनों की जांच की जा रही है। चेकिंग के दौरान विशेष रूप से ऐसे वाहनों पर नजर रखी जा रही है, जिनमें कंपनी के निर्धारित मानक के विपरीत मॉडिफाइड साइलेंसर लगाए गए हैं।

नागरिकों, विशेषकर बुजुर्गों और बच्चों को परेशानी

अलावा तेज रफ्तार और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। नागरिकों, विशेषकर बुजुर्गों और बच्चों को परेशानी होती है। ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई का उद्देश्य सड़क पर शोर और असुरक्षित ड्राइविंग पर अंकुश लगाना है।

स्टंटबाजी और लापरवाही से वाहन चलाने से बचें

यातायात पुलिस ने ड्राइवर से अपने वाहनों में निर्धारित मानक वाले साइलेंसर का ही उपयोग करने तथा सड़क पर स्टंटबाजी और लापरवाही से वाहन चलाने से बचने की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि माडिफाइड साइलेंसर लगाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us